बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Bureaucracy

निलंबन के खिलाफ स्टे लाने वाले जनपद CEO को इस बार कमिश्नर ने किया सस्पेंड, ये है मामला

निलंबन के खिलाफ स्टे लाने वाले जनपद CEO को इस बार कमिश्नर ने किया सस्पेंड, ये है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। जिले के भोपालपट्नम जनपद पंचायत के CEO विजय नारायण तिवारी को संभागायुक्त श्याम धावड़े के आदेश से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ गोधन न्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन में गड़बड़ी के अनेक आरोप हैं।

बता दें कि कुछ माह पूर्व भी भोपालपट्नम जनपद पंचायत के CEO विजय नारायण तिवारी को इन्हीं गड़बड़ियों के चलते कलेक्टर राजेंद्र कटारा के आदेश से निलंबित किया गया था, मगर तिवारी ने कोर्ट से स्टे आदेश लेकर अपनी कुर्सी बहाल रखी। हालांकि इसके बाद भी विजय नारायण तिवारी के कामकाज में सुधार नहीं आया।

CEO विजय नारायण तिवारी के खिलाफ गोबर खरीदी में अनियमितता, वास्तविक खाद उत्पादन का प्रतिशत काम, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं करने की बात जांच में सामने आयी। जिसके चलते कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने तिवारी के निलंबन की अनुशंसा का पत्र कमिश्नर श्याम धावड़े को भेजा। कमिश्नर ने तमाम नियम कायदों का पालन करते हुए CEO विजय नारायण तिवारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में जनपद सीईओ विजय नारायण तिवारी का मुख्यालय कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन