बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

टाटा, रिलायंस को टक्कर देने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में उतर सकता है अडाणी ग्रुप, गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क हुआ रजिस्टर्ड

टाटा, रिलायंस को टक्कर देने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में उतर सकता है अडाणी ग्रुप, गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क हुआ रजिस्टर्ड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपनी धमक रखने वाले देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नजर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर है।

दरअसल खबर आ रही है कि गौतम अडाणी अब ऑटो सेक्टर में भी एंट्री की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलबहै की अडाणी का सीधे इस सेक्टर में मुकाबला टाटा और रिलायंस से होगा। यह दोनों ग्रुप भी इस सेक्टर में पहले से ही उतरने की तैयारी कर चुके हैं।

एक अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जल्द एंट्री ले सकते हैं। एसबी अडाणी ट्रस्ट को गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क प्राप्त हो गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि गौतम अडाणी का यह वेंचर कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के बारे में विचार कर रहा है। इसमें बस और ट्रक जैसे बड़े वाहन शामिल होंगे।

समूह इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के अलावा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना पर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में समूह इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल व्हीकल्स- कोच, बस और ट्रक को शुरू करने के लिए संभावनाओं की तलाश भी करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन