बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Air India Flights Cancelled: इन शहरों के लिए उड़ानें हुई रद्द, जानें कैसे मिलेगा पूरा रिफंड

Air India Flights Cancelled: इन शहरों के लिए उड़ानें हुई रद्द, जानें कैसे मिलेगा पूरा रिफंड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Air India Flights Cancelled: सऊदी अरब में बदलते सुरक्षा हालात के बीच एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने यह फैसला यात्रियों और फ्लाइट क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस अवधि में उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा।

एअर इंडिया ने क्यों रद्द कीं उड़ानें?

एअर इंडिया प्रबंधन के मुताबिक, यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा इस फैसले की मुख्य वजह है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन की टीम पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रख रही है। उड़ानों का परिचालन दोबारा शुरू करने से पहले सुरक्षा परिस्थितियों का रोजाना आकलन किया जा रहा है। फिलहाल, उड़ानें बहाल करने को लेकर अंतिम फैसला परिस्थितियों की समीक्षा के आधार पर लिया जाएगा।

रद्द टिकटों पर मिलेगा पूरा रिफंड

उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए एअर इंडिया ने फुल रिफंड की सुविधा देने की घोषणा की है। जिन यात्रियों की टिकटें इस अवधि में रद्द हुई हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बुकिंग और रिफंड से जुड़ी जानकारी के लिए एअर इंडिया के आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।

एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट स्टेटस

पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच सऊदी अरब की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। एयरलाइन के फैसले से प्रभावित यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जांच लेना चाहिए।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन