बिजनेस डेस्क। मारुति ने अपनी 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से कारों के ब्लैक एडिशन को लॉन्च किया है। जिसमें Baleno, XL6 और Grand Vitara जैसे कुल पांच मॉडल शामिल हैं। ये सभी पर्ल मिडनाइट ब्लैक पेंट विकल्प में मौजूद हैं।

बता दें कि अब तक टाटा कारों के डार्क एडिशन या बीएमडब्ल्यू मॉडलो में ब्लैक शैडो विकल्प देखने को मिलता था। मगर अब मारुति के कार भी इस रेस में शामिल हो गए हैं।

इन मॉडलों मिलता है Black Edition

ब्लैक एडिशन के तहत इग्निस का जीटा और अल्फा, सियाज के सभी ट्रिम्स, XL6 के अल्फा और अल्फा प्लस, ग्रैंड विटारा- जीटा, जीटा+, अल्फा और अल्फा+ और बलेनो मॉडल को शामिल किया गया है।

ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Maruti के तीन NEXA कारों के ब्लैक एडिशन को भी लॉन्च करेगी। इनका मुकाबला Hyundai Creta, MG Astor और Skoda Kushaq से होगा। कहा जा रहा है कि ब्लैक एडिशन लगभग 30,000 रुपये प्रीमियम पर आ सकती है।

See also  चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, आखिर क्यों बढ़ रही है कीमत, कौन है दुनिया का सबसे बड़ा Sugar Producer?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।