UPI पेमेंट करने का बदला तरीका, हर बार PIN डालने का झंझट हुआ खत्म

बिजनेस डेस्क। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में सामने आया है। छोटे-छोटे यूपीआई पेमेंट को और आसान बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2022 में यूपीआई लाइट (UPI Lite) फीचर पेश किया था।

अब इस फीचर को Paytm ने भी अपने यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। इसकी खास बात है कि आपको 200 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट के लिए 4 या 6 अंकों का यूपीआई पिन (UPI PIN) नहीं डालना होगा।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने छोटे मूल्य वाले यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई लाइट फीचर की शुरुआत की है। बैंक के मुताबिक, इस फीचर के ज़रिए यूजर्स सिंगल क्लिक में तेजी से रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि अब रोज होने वाले छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन से बैंक का पासबुक नहीं भेरगा। ये ट्रांजैक्शन अब केवल पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में ही दिखाई देंगे।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुताबिक, एक बार लोड होने के बाद यूपीआई लाइट वॉलेट यूजर्स को 200 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना पिन डाले कर सकते हैं। इससे पेमेंट की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। यूपीआई लाइट में अधिकतम 2000 रुपये दिन में 2 बार ऐड किए जा सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल कर आप दिन में अधिकतम 4 हजार रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।

यूपीआई लाइट को Paytm में कैसे करें एक्टिवेट

  • सबसे पहले Paytm ऐप को अपडेट करें
  • अब Paytm ऐप ओपन करें
  • इसके बाद पेटीएम होम पेज पर ऊपर बाईं ओर Profile पर टैप करें
  • अब UPI & Payment Settings पर क्लिक करें और Other Settings में UPI LITE पर टैप करें
  • इसके बाद UPI LITE के लिए एलिजिबल बैंक अकाउंट को चुनें
  • UPI LITE में जोड़ी जाने वाली राशि Add Money to Activate UPI LITE पेज पर डालें
  • UPI PIN दर्ज कर इसे वैलिडेट करें, इस तरह यूपीआई लाइट अकाउंट बन जाएगा
  • एक बार UPI LITE अकाउंट बन जाने के बाद आगे आप बिना पिन डाले यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।