टीआरपी डेस्क। इंडिगो की फ्लाइट में फिर बवाल होने की बात सामने आई है। जयपुर से बेंगलुरु की 6ई 556 फ्लाइट में एक नशे में धुत्त यात्री द्वारा चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने की जानकारी मिल रही है।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि कई चेतावनियों के बावजूद यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए विमान के लैंड होने पर स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

आपको बता दें कि दो दिन पहले भी इंडिगो की ही एक फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। दरअसल, उदयपुर से इंदौर आ रही फ्लाइट में एक महिला के साथ बैठके एक शख्स ने गंदी हरकत की थी। इसके बाद महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत भी की, जिसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूछताछ भी की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।