चीन के लापता अरबपति जैक मा फिर आए नजर, गंवा चुके हैं 6.16 बिलियन डॉलर दौलत

नई दिल्ली। लंबे समय से चीन सरकार की सख्ती झेल रहे अरबपति जैक मा अब एक बार फिर सक्रिय होते दिख रहे हैं। दरअसल, जैक मा काफी समय बाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से हांगकांग में नजर आए हैं। न्यूज एजेंसी की खबर मुताबिक जैक मा ने पिछले हफ्ते हांगकांग में डिनर पर कुछ व्यापारिक सहयोगियों से मुलाकात की है। इस दौरान संभवत: कारोबारी चर्चाएं भी हुई हैं।

आपको बता दें कि बीते साल सितंबर महीने से ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए थे। इसी साल जनवरी महीने में एक चैरिटी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे। हालांकि, अब सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं।

चीन सरकार की झेल रहे सख्ती

आपको बता दें कि करीब डेढ साल पहले तक एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति रहे जैक मा, चीन सरकार की सख्ती झेल रहे हैं। पिछले साल के आखिर में जैक मा ने चीन सरकार की आलोचना की थी। इसके बाद से ही उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2020 में चीनी अधिकारियों ने जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को निलंबित कर दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।