बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

अनिल अंबानी की कंपनी खरीदेंगे बड़े भाई मुकेश अंबानी, जमा किए 3,720 करोड़

अनिल अंबानी की कंपनी खरीदेंगे बड़े भाई मुकेश अंबानी, जमा किए 3,720 करोड़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने छोटे भाई अनिल अंबानी की कर्ज में डुबी रिलायंस इन्फ्राटेल को जल्द अधिग्रहण करेगी।

रिलायंस जियो की सहायक कंपनी रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज ने रिलायंस इन्फ्राटेल के मोबाइल टावर और फाइबर संपत्ति को टेकओवर करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एस्क्रो खाते में ₹3,720 करोड़ जमा कराए हैं।

6 नवंबर को दिया था प्रस्ताव

जियो ने रिलायंस इन्फ्राटेल के अधिग्रहण को पूरा करने 6 नवंबर को एस्क्रो खाते में 3,720 करोड़ रुपये जमा करने का प्रस्ताव दिया था। बता दें कि रिलायंस इन्फ्राटेल दरअसल दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने नवंबर, 2019 में अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के प्रबंधन वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की कर्ज में डूबी अनुषंगी की टावर और फाइबर संपत्तियां हासिल करने के लिए 3,720 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

कंपनी के पास हैं 43,540 मोबाइल टावर

ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने जियो की समाधान योजना को चार मार्च, 2020 को शत प्रतिशत मत के साथ मंजूरी दे दी थी। आरआईटीएल के पास देश भर में लगभग 1.78 लाख रूट किलोमीटर की फाइबर संपत्ति और 43,540 मोबाइल टावर है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन