बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Gold Price Hike: सोने में आई तूफानी तेजी, 1.60 लाख रुपये के पार हुई कीमत; जानें आपके शहर का भाव?

Gold Price Hike: सोने में आई तूफानी तेजी, 1.60 लाख रुपये के पार हुई कीमत; जानें आपके शहर का भाव?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Gold Price Hike: सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। करीब 9:30 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने के भाव में 3,542 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 1,61,241 रुपये पर पहुंच गई। अब तक सोना 10 ग्राम के लिए 1,70,303 रुपये और 1,72,949 रुपये का उच्चतम स्तर छू चुका है।

करीब 9:49 बजे 10 ग्राम सोना 1,60,949 रुपये पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान इसमें 3,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। आज के सत्र में सोने ने 1,59,990 रुपये का निचला स्तर और 1,62,429 रुपये का ऊपरी स्तर दर्ज किया।

शहरों के हिसाब से देखें तो पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,660 रुपये दर्ज की गई, जो प्रमुख शहरों में सबसे कम है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 10 ग्राम का भाव 1,61,940 रुपये पर पहुंच गया।

Gold Price Today: आज कितना है सोने का भाव

शहरसोने का भाव
पटना₹161,660
जयपुर₹161,720
कानपुर₹161,810
लखनऊ₹161,810
भोपाल₹161,940
इंदौर₹161,940
चंडीगढ़₹161,770
रायपुर₹161,700


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन