बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी तेजी, जानिए ताजा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी तेजी, जानिए ताजा रेट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 63 रुपए की तेजी के साथ 46,329 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,266 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 371 रुपए की तेजी के साथ 60,788 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,417 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,768 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को सोने की कीमतों में मजबूती के साथ COMEX पर सोने का भाव 0.46 फीसद बढ़कर 1,768 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपए में तेजी लौटी और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की तेजी के साथ 75.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन