अच्छी खबर: WhatsApp में जल्द आ रहा है मैसेज एडिट का फीचर, इस तरह करेगा काम

टीआरपी डेस्क। ट्विटर के एडिट बटन का इंतजार तो काफी समय से चल रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि WhatsApp एडिट बटन पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप के एडिट बटन की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है जिसके आने के बाद यूजर्स किसी WhatsApp मैसेज को भेजने के बाद भी आराम से एडिट कर सकेंगे।

व्हाट्सएप मैसेज एडिटिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एडिट फीचर पर व्हाट्सएप पिछले पांच सालों से काम कर रहा है और अब इसकी टेस्टिंग शुरू हुई है। नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रॉयड पर हो रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इसकी टेस्टिंग आईओएस और डेस्कटॉप वर्जन पर शुरू होगी।

मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp एक और बड़े फीचर पर काम कर रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने पर एडमिन के अलावा किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। नए फीचर के आने के बाद ग्रुप छोड़ने पर सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही नोटिफिकेशन मिलेगा।

See also  विज्ञापन मामला : बाबा रामदेव और बालकृष्ण सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार

इसके अलावा व्हाट्सएप एक नए अपडेट पर भी काम कर रहा है जिसके आने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। फिलहाल किसी व्हाट्सएप ग्रुप में 256 लोगों को ही जोड़ा जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।