gst

बिजनेस डेस्क। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन मार्च में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1.50 लाख करोड़ को पार कर गया है। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।

वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया- मार्च 2023 के महीने में ग्रॉस GST राजस्व 1,60,122 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 29,546 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37,314 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 82,907 करोड़ रुपये है।

मासिक जीएसटी कलेक्शन लगातार 12 महीनों से 1.40 लाख करोड़ से अधिक है। वहीं, जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरी बार यह आंकड़ा 1.60 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ है और पूरे वर्ष के लिए औसत ग्रॉस मासिक कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ है। ग्रॉस रेवेन्यू की बात करें तो पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक था। 

मार्च 2023 के दौरान रिटर्न फाइलिंग अब तक का सबसे ज्यादा है। फरवरी के 93.2% स्टेटमेंट (जीएसटीआर-1 में) और 91.4% रिटर्न (जीएसटीआर-3बी में) मार्च 2023 तक दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल इसी महीने क्रमशः 83.1% और 84.7% थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।