बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

GST Collection September 2026: सितंबर में सरकार की बल्ले-बल्ले, GST कलेक्शन 2.03 लाख करोड़ के पार,देखें टॉप पर कौन

GST Collection September 2026: सितंबर में सरकार की बल्ले-बल्ले, GST कलेक्शन 2.03 लाख करोड़ के पार,देखें टॉप पर कौन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन से पहले देश के GST कलेक्शन के आंकड़े सरकार के लिए राहत देने वाले रहे हैं। सितंबर 2026 में देश का सकल GST कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल सितंबर के मुकाबले इसमें 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल सकल GST कलेक्शन 12,46,278 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11.6 प्रतिशत अधिक है।

घरेलू कारोबार और आयात से बढ़ी कमाई

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में घरेलू गतिविधियों से GST कलेक्शन करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की तुलना में 10.1 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, आयात से मिलने वाले GST रेवेन्यू में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 65,525 करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे कुल GST कलेक्शन को मजबूत आधार मिला।

GST Refund में 3% की कमी

सितंबर में GST रिफंड में भी कमी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार कुल GST रिफंड 3 प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपए रहा।

रिफंड को समायोजित करने के बाद सितंबर में नेट GST कलेक्शन 18.1 प्रतिशत बढ़कर1.76 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा करीब 1.49 लाख करोड़ रुपए था।

महाराष्ट्र सबसे आगे

राज्यवार GST कलेक्शन की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। सितंबर में राज्य से 29,986 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ, जो पिछले साल के 25,973 करोड़ रुपए से करीब 15 प्रतिशत अधिक है।

दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, जहां GST कलेक्शन 16 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, गुजरात में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ GST रेवेन्यू 12,222 करोड़ रुपए रहा।

यूपी, तेलंगाना और पंजाब में भी बढ़ा GST कलेक्शन

सितंबर में उत्तर प्रदेश का GST कलेक्शन 18 प्रतिशत बढ़कर 8,882 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी महीने में यह 7,516 करोड़ रुपए था।

तेलंगाना में भी GST कलेक्शन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और राज्य का रेवेन्यू 5,327 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, पंजाब में 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ GST कलेक्शन 2,549 करोड़ रुपए रहा।

असम और मणिपुर में बड़ी बढ़ोतरी

कुछ राज्यों में GST कलेक्शन में काफी तेज वृद्धि दर्ज की गई। असम में GST रेवेन्यू 88 प्रतिशत बढ़कर2,415 करोड़ रुपए रहा। वहीं, मणिपुर में GST कलेक्शन में 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 92 करोड़ रुपए पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी GST कलेक्शन में क्रमशः 46 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन