बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

ट्रंप टैरिफ से सहमा भारतीय शेयर बाजार, 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

ट्रंप टैरिफ से सहमा भारतीय शेयर बाजार, 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। Indian stock market scared by Trump tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ की घोषणा के बाद यूएस स्‍टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी बाजार में नैस्डैक करीब 6 फीसदी टूट गया, जबकि Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंक या करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई। S&P 500 में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई। जिसका असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार के दिन कारोबार के शुरुआत में Sensex में 800 अंक से भी ज्‍यादा टूट चुका है, जबकि Nifty में भी 215 अंको से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी अभी 23038 लेवल पर कारोबार कर रहा है। जबकि Sensex 75766 अंक टूटकर कारोबार करते हुए नजर आ रहा है।

हालांकि निफ्टी बैंक में 90 अंकों की गिरावट है। BSE टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि HDFC Bank, Bharti Airtel समेत 2 और शेयर उछाल पर है। सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Motors के शेयर में 4 फीसदी की आई है। इसके बाद टाटा स्‍टील और एल एंड टी के शेयर भी 2.5 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं।

NSE के 2,518 शेयरों में से 531 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 1,934 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा 53 शेयर अनचेंज दिख रहे हैं। 18 शेयरों में लोअर सर्किट और 124 शेयर अपर सर्किट पर है। 20-52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर और 22 शेयर 52 सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है।

टाटा मोटर्स के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट

अमेरिकी बाजार का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। यहां आज Angel One के शेयर 4 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं। Trump Tariff के कारण Tata Motors के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं हिंदुस्‍तान कॉपर्स 3 फीसदी, Mazagon Dock के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, Vedanta के शेयर में 5.28 फीसदी की गिरावट आई है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन