नई दिल्ली। इंडिगो ने गर्मी के मौसम में घूमने वालों के लिए समर सेल आयोजित की है। सेल की शुरूआत आज से हो रही है जो 14 जून तक चलेगी। सेल के तहत किराया 999 रुपये से शुरू हो रहा है। यह सेल 6ई नेटवर्क में आयोजित की गई है। डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 999 रुपये से और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया 3499 से शुरू हो रहा है। स्पेशल सेल के तहत खरीदे टिकट पर 16 जून से 28 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है।

इंडिगो के सीओओ  विलियम बॉल्टर ने कहा कि, मई महीने में भी एयरलाइन की तरफ से सेल आयोजित की गई थी, जिसका काफी सकारात्मक अनुभव रहा। उसी को ध्यान में रखते हुए एकबार फिर से चार दिनों के लिए सेल आयोजित की गई है। समर की वजह से एयर ट्रैवलर्स की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में पैसेंजर्स को सस्ते सफर की सुविधा देने के लिए सेल आयोजित की गई है। सेल का फायदा कॉरपोरेट और नॉर्मल कस्टमर भी उठा सकते हैं। एयरलाइन की वेबसाइट और टिकट कटाने के अन्य माध्यमों से सेल का फायदा उठाया जा सकता है।

इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से टिकट बुक करने पर 20 फीसदी का एक्स्ट्रा लाभ उठाया जा सकता है। इंडिगो काफी तेजी से विकास करने वाला एयरलाइन है। इसके बेड़े में करीब 200 एयरक्रॉफ्ट हैं जो रोजाना 1400 फ्लाइट का संचालन करती हैं। यह 54 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर अपनी सेवा देती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।