बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

FSSAI का बड़ा एक्शन: इमामी समेत 8 फूड कंपनियों को नोटिस, क्या आप भी हेल्दी सोचकर लेते हैं इनके प्रोडक्ट्स

FSSAI का बड़ा एक्शन: इमामी समेत 8 फूड कंपनियों को नोटिस, क्या आप भी हेल्दी सोचकर लेते हैं इनके प्रोडक्ट्स
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। अगर आप भी बाजार में हेल्दी और टेस्टी के नाम पर पैकेट बंद खाना खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। फूड रेगुलेटर FSSAI ने देश की 8 बड़ी कंपनियों की क्लास लगा दी है। इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

ब्रांड नेम में छिपा था खेल

आरोप है कि ये कंपनियां अपने ब्रांड और ट्रेड नाम के जरिए ग्राहकों को गलत जानकारी दे रही थीं। FSSAI की जांच में सामने आया कि ये 8 फूड कंपनियां फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही थीं। ये ब्रांड्स बिना किसी ठोस सबूत के अपने प्रोडक्ट्स को 'हेल्दी' बताकर बेच रहे थे, जो कि नियमों के खिलाफ है।

इमामी ग्रुप भी घेरे में

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कोलकाता स्थित इमामी ग्रुप का है। इनके कुकिंग ऑयल ब्रांड 'इमामी हेल्दी एंड टेस्टी' को लेकर रेगुलेटर सख्त है। एफएसएसएआई का कहना है कि किसी प्रोडक्ट को सीधा 'हेल्दी' का लेबल देना ग्राहकों को गुमराह करना है। बिना वैज्ञानिक प्रमाण के आप ऐसा दावा नहीं कर सकते।

इन 8 कंपनियों की लिस्ट

  • इमामी हेल्दी एंड टेस्टी (Emami Healthy & Tasty)
  • हेल्थ एड (Health Aid)
  • ट्रूवी (Troovy)
  • द हेल्दी फैक्ट्री (The Healthy Factory)
  • हेल्दी मास्टर (Healthy Master)
  • हेल्दी चॉइस (Healthy Choice)
  • प्लान बी (Plan B)
  • न्यूहर्ब्स (Neuherbs)

रेगुलेटर ने इन सभी ऑपरेटर्स से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कंपनियों को अपनी सफाई देनी होगी। अगर वे साबित नहीं कर पाए कि उनके दावे सही हैं, तो आने वाले दिनों में इन ब्रांड्स के नाम या विज्ञापनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन