बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Maruti Fronx : भारत में जल्द लॉन्च होगी मारुति की नई SUV, जानें इसके खास फीचर्स और कीमत

Maruti Fronx : भारत में जल्द लॉन्च होगी मारुति की नई SUV, जानें इसके खास फीचर्स और कीमत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Maruti Fronx को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। तब से इस SUV के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। मारुति सुजुकी की ये नई कार टाटा पंच और हुंडई की अपकमिंग माइक्रो SUV को टक्कर देगी। भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने से पहले ही फ्रोंक्स के बारे में काफी सारी डिटेल्स आ चुकी हैं। Maruti Fronx Price

मारुति फ्रोंक्स को 5 वेरिएंट- सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, जीटा और जीटा+ में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस नई Maruti SUV के फीचर्स, पावर, माइलेज और कीमत के बारे में…

Maruti Fronx के फीचर्स
इस SUV में की-लेस एंट्री, पावर्ड विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, डुअल-टोन इंटीरियर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, स्टील व्हील्स, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए जाएंगे।

इसमें 7-इन का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) यूनिट, वॉइस असिस्टेंस, 6-स्पीकर्स के साथ साउंड सिस्टम और सुजुकी कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे।

Maruti Fronx का इंजन
इस SUV में दो पेट्रोल इंजनों का ऑप्शन मिलेगा। इनमें से एक 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर बूस्टरजेट इंजन है. यह 100bhp की पावर और 147Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.2 लीटर K-सीरीज इंजन है, जो 90bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

Maruti Fronx का माइलेज
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक नई मारुति कार का 1.2 लीटर इंजन वाला मॉडल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 21.79kmpl का माइलेज देगा। वहीं इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला वेरिएंट 22.98kmpl तक का माइलेज दे सकता है। इसके साथ ही 1.0 लीटर इंजन मॉडल मैनुअल वेरिएंट में 21.5kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 20.01kmpl का माइलेज दे सकता है।

Maruti Fronx की कीमत कितनी होगी
Fronx SUV को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है इसकी कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 11 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। ध्यान रहे यह अनुमान एक्स-शोरूम कीमतों के लिए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन