बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

New Smartwatch 'Pro M' Launched -Urban ने की 1.91 इंच एचडी डिस्प्ले वाली Smartwatch ‘Pro M’ लॉन्च

New Smartwatch 'Pro M' Launched -Urban ने की 1.91 इंच एचडी डिस्प्ले वाली Smartwatch ‘Pro M’ लॉन्च
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। स्मार्ट वियरेबल ब्रांड अर्बन ने मंगलवार को अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच ‘प्रो एम’ लॉन्च की, जिसमें 1.91 इंच का 2डी कर्व्ड एचडी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है। 1,999 रुपये की कीमत वाली अर्बन प्रो एम स्मार्टवॉच पांच रंगों- मिडनाइट ब्लैक, मिस्टी ब्लू, स्मोकी ग्रे, ब्लश पिंक और ट्रेंडी ऑरेंज में आती है और यह ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

अर्बन के सह-संस्थापक, आशीष कुंभट ने एक बयान में कहा, ‘‘चाहे आप चलते-फिरते जुड़े रहना चाहते हैं, अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लक्ष्यों पर नजर रखना चाहते हैं, या बस आकर्षक दिखना चाहते हैं, अर्बन प्रो एम ने आपको कवर किया है।

हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक विश्व स्तरीय तकनीक और वैश्विक ट्रेंडी डिजाइन के इस संयोजन की सराहना करेंगे।’’ डायनामिक रोटेटिंग क्राउन, 550 एनआईटीएस ब्राइटनेस, 3डी कर्व्ड एज, और एक अपस्केल मैटेलिक फ्रेम के साथ जो रिफाइनमेंट और ग्रेस को जगमग करता है, यह स्मार्टवॉच एआई वॉयस असिस्टेंट, 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग और 107 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है।

इसके अलावा, स्मार्टवॉच सात दिनों तक लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करती है और फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ आती है, साथ ही यह आईपी67 रेटिंग के साथ आती है जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाती है। अर्बन प्रो एम स्मार्टवॉच कुल 107 खेल मोड प्रदान करती है, जिसमें कैलोरी काउंट, मौसम अपडेट और कैलकुलेटर तक पहुंच शामिल है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन