अब पेट्रोल पंप पर भी कटेगा आपका चालान, जल्दी से बनवा लें यह सर्टिफिकेट नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

टीआरपी डेस्क। प्रदूषण मुक्त भारत के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी के तहत एक और अभियान लागू किया गया। लागू किये गए नए अभियान के तहत अगर आपका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC Certificate) नहीं बना है या फिर नवीनीकरण नहीं हुआ है तो अब पेट्रोल पंप पर भी आपका चालान कटेगा।

राजधानी में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान के तहत अगर आपका पीयूसी सर्टिफिकेट वैध नहीं है तो पेट्रोल पंपों पर आपका ई-चालान काटा जायेगा। इस अभियान के तहत उन सभी वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी जो बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रही है।

परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया है, कि सभी वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं। यदि पीयूसी प्रमाणपत्र अमान्य/समाप्त पाया जाता है तो ऐसे में हम ई-चालान भेजेंगे।

इस अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से 8 बजे की दो शिफ्टों में 2,500 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा। जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपीलों की जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटेंगे।

वहीँ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में बताया था कि यदि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियां बंद करने के नियम का पालन शुरू कर दें तो भी प्रदूषण 13-20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।