Q4 Results: Coal India को मार्च तिमाही में 4589 करोड़ का नेट प्रॉफिट, जानें कितना डिविडेंड देगी कंपनी
Q4 Results: Coal India को मार्च तिमाही में 4589 करोड़ का नेट प्रॉफिट, जानें कितना डिविडेंड देगी कंपनी

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (Net Profit) में 0.8% की मामूली कमी आई है।

Q4 में कोल इंडिया का नेट प्रॉफिट 4,588.96 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4,655.76 करोड़ रुपए रहा था। शेयर बाजार में सोमवार को कोल इंडिया के शेयर 2.12% गिरकर 159.20 रुपए पर बंद हुए।

मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए Coal India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY21 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर पर प्रति शेयर 3.5 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी कंपनी FY21 में कुल 16 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 11 नंवबर 2020 को 7.50 रुपए प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी। वहीं, 5 मार्च 2021 को 5 रुपए प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। जबकि, कंपनी ने FY20 में प्रति शेयर 12 रुपए डिविडेंड दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।