बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

खाद्य तेल में 1 लीटर के नाम पर 800 ML का खेल खत्म, सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त के बाद नहीं बिकेंगे कम वजन वाले पाउच

खाद्य तेल में 1 लीटर के नाम पर 800 ML का खेल खत्म, सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त के बाद नहीं बिकेंगे कम वजन वाले पाउच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। खाद्य तेल में वजन घटाकर दाम बढ़ाने के खेल पर केंद्र सरकार ने शिकंजा कस दिया है। पिछले एक साल से 650 ML, 750 ML और 800 ML के पाउच बनाकर ग्राहकों को भ्रमित करने वाली कंपनियों पर अब बैन लग गया है। सरकार ने फिर से 1 लीटर का मानक पैक तय कर दिया है। 31 अगस्त तक पुराना स्टॉक खपाने की मोहलत दी गई है, 1 सितंबर से कम वजन वाले पाउच नहीं बिकेंगे।

दरअसल पूर्व में खाद्य तेल में 1 लीटर पाउच, 5 लीटर जार और 15 लीटर टिन ही मानक था। केंद्र ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए कंपनियों को किसी भी वजन में पाउच बनाने की छूट दे दी थी, ताकि कम बजट वाले लोग छोटा पैक ले सकें, लेकिन कंपनियों ने इस छूट को लूट में बदल दिया। 1 लीटर का पैक ही बंद कर दिया और 730 ग्राम यानी 800 ML को ही 1 लीटर के दाम पर बेचने लगीं। ग्राहक को लगा 1 लीटर ले रहा है, जबकि मिल रहा था 200 ML कम।

हरेली तेल का उदाहरण: 1 लीटर के नाम पर 162.50 रुपये की वसूली

लूट का सबसे बड़ा उदाहरण हरेली तेल है। इसकी कंपनी ने 1 लीटर का पैक बंद कर 730 ग्राम / 800 ML का पैक लॉन्च किया, जिसका रिटेल दाम 130 रुपये रखा। हालांकि चिल्हर की दुकानों में इसे 150 रूपये तक बभी बेचा जा रहा था। 130 रूपये के हिसाब से 1 लीटर हरेली तेल का दाम 162.50 रुपये पड़ गया, जबकि कीर्ति गोल्ड सोया तेल का 1 लीटर 150-155 रुपये में बिक रहा है। हरेली का दाम हमेशा कीर्ति गोल्ड से 5 रुपये कम रहता था, लेकिन वजन घटाने से वह महंगा हो गया। ज्यादातर कंपनियों ने यही खेल किया।

अब क्या बदला है? 1 सितंबर से सिर्फ 1 लीटर पाउच

डूमरतराई थोक बाजार केएक व्यापारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने वजन का मानक फिर से तय कर दिया है। सभी कंपनियों को 1 लीटर का पाउच बनाना अनिवार्य किया गया है।

अब कंपनियों ने कम वजन वाले पाउच की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है और 1 लीटर पाउच की सप्लाई फिर शुरू हो गई है। 31 अगस्त के बाद बाजार में कम वजन वाला कोई भी पाउच नहीं बिकेगा।

FAQ: खाद्य तेल में खेल

सवाल 1. खाद्य तेल के पाउच पर सरकार ने क्या नया नियम लगाया है?

जवाब: केंद्र सरकार ने खाद्य तेल के लिए फिर से 1 लीटर का मानक वजन तय कर दिया है। 1 सितंबर 2025 से 650 ML, 750 ML, 800 ML जैसे कम वजन वाले पाउच नहीं बिकेंगे, सिर्फ 1 लीटर का पाउच ही बिकेगा।

सवाल 2. कम वजन वाले पाउच की छूट क्यों दी गई थी और उसका दुरुपयोग कैसे हुआ?

जवाब: छूट गरीब परिवारों को कम बजट में छोटा पैक लेने की सुविधा के लिए दी गई थी, लेकिन कंपनियों ने 1 लीटर का पैक बंद कर 730 ग्राम को 1 लीटर के दाम पर बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया।

सवाल 3. हरेली तेल के मामले में ग्राहकों को कैसे ठगा जा रहा था?

जवाब: हरेली ने 730 ग्राम (800 ML) का पैक 130 रुपये में बेचा, जिसका 1 लीटर का दाम 162.50 रुपये बनता है, जबकि बाजार में कीर्ति गोल्ड का 1 लीटर 150-155 रुपये में मिल रहा है।

सवाल 4. दुकानदारों को पुराना स्टॉक बेचने के लिए कितना समय मिला है?

जवाब: सरकार ने कंपनियों और व्यापारियों को पुराना कम वजन वाला स्टॉक खपाने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। 1 सितंबर से सख्ती से बैन लागू होगा।

सवाल 5. रायपुर के थोक बाजार में अभी क्या स्थिति है?

जवाब: डूमरतराई थोक बाजार के एक व्यापारी के मुताबिक कंपनियों ने कम वजन वाले पाउच की सप्लाई बंद कर 1 लीटर पाउच की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन