बिजनेस डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने लोन दरों को रिवाइज किया है। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट नवंबर महीने के लिए जारी कर दिया। इस लेंडिंग रेट के जारी होने से स्टेट बैंक अपने कस्टमर्स को नई दर के नीचे लोन नहीं देगा। एसबीआई द्वारा जारी नई ब्याज दर 15 नवंबर (बुधवार) से लागू हो गई है।

ये होगी MCRL रेट

स्टेट बैंक की बेस लैंडिग रेट एमसीएलआर 8 से 8.75 फीसदी है। ओवरनाइट एमसीएलआर रेट 8 फीसदी है। MCLR का सीधा असर होम और ऑटो लोन की ईएमआई पर पड़ता है।

पीरियडमौजूद MCLR प्रतिशत मेंरिवाइज्ड MCLR प्रतिशत में
ओवरनाइट8.008.00
एक महीना8.158.15
तीन महीना8.158.15
छह महीना8.458.45
एक वर्ष8.558.55
दो साल8.658.65

31 दिसंबर तक ऑफर

स्टेट बैंक होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। यह राहत नियमित होम लोन एप्लिकेशन, रियायत गृह लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन वेतन क्लास पर लागू है। होम लोन की छूट 31 दिसंबर, 2023 तक रहेगी। इसके अलावा एसबीआई कार लोन पर ऑफर दे रहा है।

See also  SBI के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने रिटायर्ड टीचर के साढ़े 23 लाख रूपये उड़ाए, फरार आरोपी को पुलिस ने 6 माह बाद किया गिरफ्तार

सितंबर तिमाही में बढ़ा प्रॉफिट

स्टेट बैंक को सितंबर तिमाही में 8% का लाभ हुआ था। बैंक का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 13,264 करोड़ से बढ़कर 14,330 करोड़ हो गया। एसबीआई का नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले साल की समान की अवधि की तुलना में 39,500 करोड़ तक पहुंच गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।