Silver Price Surge 9 February 2026 India.
Close-up of shiny silver bars and coins with a stock market growth graph in the background

बिजनेस डेस्क। साल 2023 की शुरूआत से मंदी की आशंकाओं ने घर कर लिया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक अभी भी ब्याज दरों में इजाफे को लेकर अपने रुख पर कायम हैं।

दूसरे संकेत यह है कि जब भी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी आती है तो सोने-चांदी की कीमतें ऊपर जाने लगती हैं। यही कारण है कि इस साल एक्सपर्ट्स सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल का अनुमान जता रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस साल चांदी में 30 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है। वहीं, सोना आपको 14 फीसदी रिटर्न दिला सकता है।

इस साल चांदी बनाएगी माला-माल

विशेषज्ञों की मानें तो साल 2023 में सोने से ज्यादा रिटर्न आपको चांदी दिला सकती है। केडिया एडवाइजरी के अनुसार इस साल चांदी में 30 फीसदी रिटर्न देखने को मिलेगा। इस तरह चांदी की कीमतें साल 2023 में 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

62,000 तक जा सकता है सोना

पिछले साल से सोने में शुरू हुई तेजी इस साल और अगले साल भी देखे जाने की उम्मीद है। साल 2022 में सोने ने 13.79 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल सोना 14 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। केडिया ने बताया कि सोने के भाव इस साल 60,000 रुपये प्रति 10 तक जा सकते हैं।

See also  RBI MPC meeting: क्या इस बार सस्ती होगी लोन की EMI, RBI एमपीसी बैठक शुरू, इस दिन आएगा फैसला

चांदी में तेजी की वजह

  1. डॉलर इंडेक्स 114 से गिरकर 104 पर आ गई है। डॉलर में आगे भी गिरावट रहने का अनुमान है। जब डॉलर गिरता है तो सोने-चांदी में तेजी आती है। डॉलर में यह गिरावट चांदी में तेजी का कारण बनेगी।
  2. यूएस फेड का ब्याज दरों पर आक्रामक रुख बरकरार रहने से बांड यील्ड में गिरावट आ रही है। यह चांदी की कीमतों को सपोर्ट करेगी।
  3. जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिलता है, सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आती है। इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध जस का तस बना हुआ है। इसके अलवा चीन-ताइवान में भी विवाद बढ़ता जा रहा है।
  4. साल 2023 में दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ रही हैं। अमेरिका में मंदी आना तय है। 2023 चीन के लिए भी काफी बुरा साबित होने वाला है। आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल एक तिहाई दुनिया मंदी की चपेट में होगी। मंदी की स्थिति में सोना-चांदी सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत होता है और कीमतों में तेजी आती है।
  5. चांदी में मजबूत ईटीएफ इन्वेस्टमेंट डिमांड देखने को मिल रही है। यह डिमांड कीमतों को सपोर्ट करेगी।
  6. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में इजाफे के आखिरी चरणों में है। ब्याज दरों में इजाफा चांदी की कीमतों को ऊपर ले जाने का काम करेगा।
  7. सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण में चांदी का उपयोग होते हैं। यहां से चांदी की अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। यह कीमतों को ऊपर ले जाने का काम करेगी।
  8. टेलीकॉम कंपनियां 5जी टेक्नोलॉजी की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। 5 जी टेक्नोलॉजी में चांदी का इस्तेमाल होता है। इससे भी चांदी की डिमांड बढ़ी है।
  9. चांदी की इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ रही है। यह बढ़ी हुई डिमांड कीमतों को ऊपर ले जाएगी।
See also  आम आदमी की बढ़ी टेंशन: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, शेयर बाजार में 750 अंकों की भारी गिरावट; जानें आपकी जेब पर असर

जानें सोने में तेजी की वजहें

  1. साल 2023 में दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ रही हैं। अमेरिका में मंदी आना तय है। 2023 चीन के लिए भी काफी बुरा साबित होने वाला है। आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल एक तिहाई दुनिया मंदी की चपेट में होगी। मंदी की स्थिति में सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत होता है और कीमतों में तेजी आती है।
  2. डॉलर इंडेक्स 114 से गिरकर 104 पर आ गई है। डॉलर में आगे भी गिरावट रहने का अनुमान है। जब डॉलर गिरता है तो सोने में तेजी आती है।
  3. जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिलता है, सोना-चांदी सेफ हैवन एसेट बनने लगते हैं। इससे कीमतों में तेजी आती है। इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध जस का तस बना हुआ है। इसके अलवा चीन ताइवान में भी विवाद बढ़ता जा रहा है।
  4. चीन हर साल 1000 टन सोना आयात करता है। जीरो कोविड पॉलिसी लागू होने के दौरान चीन का सोना आयात काफी गिरा हुआ था। लेकिन अब चीन अपनी बॉर्डर्स को पूरी तरह खोल रहा है। वहां जीरो कोविड पॉलिसी वापस ले ली गई है। इससे चीन में सोने की डिमांड बढ़ेगी और यह कीमतों में तेजी लाएगा।
  5. भारत, चीन सहित दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इससे सोने की डिमांड बनी रहेगी।
  6. गिरते शेयर बाजारों के चलते निवेशक इस समय दूसरे निवेश विकल्पों की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में सोने की मजबूत इन्वेस्टमेंट डिमांड बनी हुई है।
  7. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में इजाफे के आखिरी चरणों में है। ब्याज दरों में इजाफा सोने की कीमतों को ऊपर ले जाने का काम करेगा।
  8. भारत में जूलरी की डिमांड में रिकवरी देखने को मिल रही है। साथ ही इंडियन गोल्ड ईटीएफ का पोर्टफोलियो भी बढ़ रहा है। इससे कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी।
  9. बढ़ती महंगाई और घटती ग्रोथ रेट से स्टैगफ्लेशन की स्थिति बन रही है। स्टैगफ्लेशन सोने को सपोर्ट करती है।
See also  सटोरियों ने कॉलेज के छात्रों के खाते से किया 50 करोड़ का लेन-देन, बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी उजागर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।