Stock Market: Russia Ukraine Conflict से शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 13.66 लाख करोड़ रुपये

बिजनेस डेस्क। यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) पर रूस की सैन्य कार्रवाई से दुनियाभर के बाजार में कोहराम मच गया हैं। ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का असर घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में भी देखने को मिला। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 2,080 अंकों से ज्यादा टूट गया। जबकि निफ्टी 546 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 30 के सभी 30 शेयरों गिरावट है। वहीं निफ्टी 50 के भी सभी 50 शेयर्स लाल निशान में हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप एक झटके में 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया है।

रूस-यूक्रेन के बीच जंग से एशियाई बाजारों पर दबाव है। SGX निफ्टी में 300 अंकों की भारी गिरावट आई है। डाओ फ्यूचर्स भी 180 नीचे है। बुधवार को अमेरिका में डाओ जोंस 465 अंक गिरकर साल के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में, बैंक शेयरों में भारी गिरावट

आज के कारोबार में एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.30 फीसदी टूटा है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स, निफ्टी ऑटो इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं।

See also  शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट: SENSEX 433 अंक टूटा, निफ्टी NIFTY 11,100 के ऊपर बंद

8 साल में पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें गुरुवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 8 वर्षों में पहली बार ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है।

निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा

शेयर बाजार में भारी गिरावट से आज निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। कुछ ही मिनटों में उनकी दौलत 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई। बुधवार को बीएसई लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 2,55,68,848.42 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को 9,05,121.92 करोड़ रुपये घटकर 2,46,63,726.50 करोड़ रुपये हो गया।

India VIX में उछाल

इंडिया वीआईएक्स (India VIX) इंडेक्स 27.08 फीसदी बढ़कर 31.19 के स्तर पर पहुंच गया। इंडिया VIX निकट भविष्य में बाजार की चाल के बारे में बताता है।

टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, कोटक बैंक, एसबीआई में दर्ज की गई।

See also  अमेरिका की दिग्गज अपैरल रिटेलर कंपनी गैप की भरतवंशी सोनिया स्यंगल बनीं सीईओ

मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी बिकवाली

कारोबार के दौरान लार्जकैप शेयरों के साझ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.13 फीसदी टूट गया है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.44 फीसदी की गिरावट आई है।

लगातार छठे सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ बाजार

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 69 अंक की गिरावट के साथ 57,232 के स्तर पर और निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर बंद हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।