बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Stock Market :  शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market :  शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क।  भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 631.93 अंक की गिरावट के साथ 82,679.08 पर खुला, जबकि निफ्टी 184.55 अंक फिसलकर 25,325.15 पर कारोबार करता दिखाई दिया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख की वजह से शुरुआती घंटों में बाजार पर दबाव देखने को मिला।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल और पावर ग्रिड के शेयर मजबूती के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट मामूली गिरावट के साथ खुला।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,263.21 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,283.91 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

गुरुवार को भी शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 148.14 अंक गिरकर 83,311.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 87.95 अंक की गिरावट के साथ 25,509.70 पर बंद हुआ। एनएसई पर कुल 3,195 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें 795 शेयर बढ़त के साथ और 2,304 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 96 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन