बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
व्यापार

Triumph Street Triple: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने लॉन्च की 2 नई बाइक्स, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Triumph Street Triple: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने लॉन्च की 2 नई बाइक्स, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Triumph Motorcycles India ने भारत में Street Triple 765 R और 2023 Street Triple 765 RS बाइक्स को लॉन्च कर दिया है. कितनी है इन स्पोर्टी बाइक्स की कीमत और कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड हैं ये मोटरसाइकिल? आइए जानते हैं.

Street Triple 765 R की कीमत कंपनी ने 10 लाख 17 हजार रुपये (एक्स शोरूम) तय की है. वहीं,2023 Street Triple 765 RS वेरिएंट की कीमत 11 लाख 81 हजार रुपये (एक्स शोरूम) है.

2023 Street Triple 765R बाइक आपको क्रिस्टल व्हाइट और सिल्वर आइस रंग में मिलेगी तो वहीं RS वेरिएंट को आप कार्निवल रेड, सिल्वर आइस और कॉस्मिक येलो रंग में खरीद पाएंगे.

इंजन डिटेल्स: 2023 Street Triple रेंज में 765 सीसी का थ्री सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, R वेरिएंट 118.4 bhp की पावर और 80Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, RS वेरिएंट 128.2 bhp की पावर और 80 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

फीचर्स: RS वेरिएंट में लिंक्ड ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्निंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, पांच राइडिंग मोड्स, रेन, रोड, ट्रैक, स्पोर्ट और राइडर. वहीं, R वेरिएंट में चार राइडिंग मोड्स के साथ पर्सनलाइज्ड राइडर मोड दिया गया है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आर वेरिएंट में एलसीडी तो वहीं आरआस वेरिएंट में टीएफटी स्क्रीन दी गई है.

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन