शनिवार, 26 सितंबर 2026 शनि, 26 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापार

UPI Credit Line: खाते में 0 बैलेंस, फिर भी कर सकेंगे पेमेंट, जानें NPCI का नया नियम

UPI Credit Line: अगर आपके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं, फिर भी आने वाले समय में आप UPI से पेमेंट कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI पर प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बैंक अपने ग्राहकों को पहले से मंजूर क्रेडिट लिमिट देंगे। पेमेंट के समय […]

UPI Credit Line payment using pre-sanctioned bank credit limit
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

UPI Credit Line: अगर आपके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं, फिर भी आने वाले समय में आप UPI से पेमेंट कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI पर प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बैंक अपने ग्राहकों को पहले से मंजूर क्रेडिट लिमिट देंगे। पेमेंट के समय यूजर बैंक खाते के साथ इस क्रेडिट लाइन का विकल्प चुन सकेगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए बैंकों और UPI ऐप्स को 15 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

NPCI ने 18 सितंबर को जारी सर्कुलर में सभी सदस्य बैंकों के साथ PhonePe, Google Pay और Paytm को अकाउंट स्ट्रक्चर को स्टैंडर्डाइज करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यूजर्स को UPI पर क्रेडिट लाइन इस्तेमाल करते समय एक जैसा और आसान अनुभव देना है।

क्या है प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन?

आसान भाषा में समझें तो यह बैंक की ओर से दी जाने वाली डिजिटल ओवरड्राफ्ट या पहले से मंजूर लोन जैसी सुविधा होगी। अभी UPI से पेमेंट करने के लिए बैंक खाते में रकम होना जरूरी है। नए सिस्टम में बैंक अपने ग्राहकों को पहले से एक क्रेडिट लिमिट मंजूर कर सकेंगे। मान लीजिए बैंक ने आपको 50,000 रुपये की क्रेडिट लिमिट दी है। पेमेंट करने से पहले इस रकम को बचत खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। UPI से भुगतान करते समय बैंक खाते के साथ क्रेडिट लाइन चुनने का विकल्प मिलेगा।
जितनी रकम क्रेडिट लाइन से खर्च की जाएगी, उतनी ही रकम तय नियमों और समयसीमा के भीतर वापस चुकानी होगी।

UPI पर दो तरह की क्रेडिट लाइन

  • ब्याज-मुक्त क्रेडिट लाइन (CLIF): यह सुविधा क्रेडिट कार्ड के बिलिंग साइकल की तरह काम करेगी। इसमें एक तय ग्रेस पीरियड होगा। तय तारीख तक पूरी बकाया रकम चुकाने पर अतिरिक्त ब्याज नहीं लिया जाएगा।
  • ब्याज वाली क्रेडिट लाइन (CLIB): यह सुविधा पर्सनल लोन जैसी होगी। इसमें लेन-देन की तारीख से ही ब्याज लगना शुरू होगा। ब्याज की दर बैंक तय करेंगे।

हर ग्राहक को नहीं मिलेगी क्रेडिट लिमिट

UPI क्रेडिट लाइन अपने आप हर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। बैंक ग्राहक की फाइनेंशियल हिस्ट्री, लेनदेन के रिकॉर्ड, इनकम और क्रेडिट स्कोर जैसे आधार पर तय करेंगे कि उसे क्रेडिट लाइन दी जाए या नहीं। साथ ही बैंक ही क्रेडिट लिमिट की रकम तय करेंगे।

कहां कर सकेंगे UPI क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल?

इस क्रेडिट सुविधा का इस्तेमाल दुकानों और ऑनलाइन मर्चेंट पेमेंट के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा EMI, UPI AutoPay और UPI Reserve Pay में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। ब्याज वाली क्रेडिट लाइन में तय शर्तों के तहत चुनिंदा P2P यानी व्यक्ति से व्यक्ति ट्रांसफर की सुविधा भी मिल सकती है।

इन जगहों पर नहीं चलेगी क्रेडिट लाइन

ब्याज-मुक्त क्रेडिट लाइन से दोस्त या रिश्तेदार के निजी बैंक खाते में P2P ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा UPI Credit Line का इस्तेमाल UPI Lite, UPI Circle और इंटरनेशनल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकेगा। हालांकि RuPay Credit Card के जरिए इंटरनेशनल UPI पेमेंट की सुविधा जारी रहेगी।

कब से लागू होगा नया सिस्टम?

NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स को इस व्यवस्था के लिए जरूरी बदलाव करने की समयसीमा 15 दिसंबर 2026 तक दी है। PhonePe, Google Pay और Paytm समेत संबंधित सदस्य बैंकों को अकाउंट स्ट्रक्चर को स्टैंडर्डाइज करना होगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन