बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

वाहन चेकिंग के दौरान डस्टर कार से मिले 10 लाख रुपए

वाहन चेकिंग के दौरान डस्टर कार से मिले 10 लाख रुपए
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। आदर्श आचरण संहिता तथा निर्वाचन व्यय की सतत निगरानी का पालन कराने जिले के सभी क्षेत्रों में मुस्तैद है। पुलिसिया मुस्तैदी के चलते जूटमिल पुलिस ने छातामुडा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान डस्टर कार में 10 लाख रुपये नगदी बरामद की। जिसे आचार संहिता उलंघन के प्रकरण के तहत रकम को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में छातामुड़ा चौंक पर एएसआई राजेन्द्र पटेल, नरेन्द्र सिदार एवं आरक्षक विकास सिंह द्वारा वाहनों की जांच में लगे थे। इस बीच पुलिस टीम को ब्लू कलर डस्टर कार ओडी 14 टी-5987 में बैग के अंदर 10 लाख रुपये नगद मिला।

वहीं पुलिस दल ने वाहन में मौजूद संतोष गहिर को बैग में रखे कैश के संबंध में पूछताछ कर प्रभावशील आचरण संहिता के नियमों का उल्लंघन करना बताया गया और नोटिस देकर वैध दस्तावेजों की मांग की गई जिसमें संतोष गहिर असफल रहा है।

बता दें कि पुलिस द्वारा कार से बरामद रकम को संदिग्ध मानकर विधिवत जप्त कर निर्वाचन कार्यालय को सूचना दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जप्त रकम को मुक्त कराने रकम के वास्तिवक स्वामी को सुसंगत दस्तावेज कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-21 में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित उच्च समिति के समक्ष पेश करने होंगे, जिसका निराकरण समिति द्वारा किया जाएगा ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन