बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सब्जी मंडी के पास फांसी लगाकर झूल गया 10 साल का मासूम, खुदकुशी की आशंका

सब्जी मंडी के पास फांसी लगाकर झूल गया 10 साल का मासूम, खुदकुशी की आशंका
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र की चांटीडीह सब्जी मंडी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 10 वर्ष के एक मासूम बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी किस वजह से की है इसका खुलासा अभी तक हुआ नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार चांटीडीह सब्जी मंडी के पास कुम्हारपारा निवासी 10 वर्षीय गोपाल का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी का कहना है कि कुम्हारपारा के लोगों ने अवगत कराया की एक 10 वर्षीय बालक फांसी से झूल गया है तो वहां जाकर हमने मामले को दर्ज कर लिया है। बालक ने खुदकुशी की है या फिर अन्य कोई वजह है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही दी जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन