रायपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के छात्राओं को अब रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। दसवीं बोर्ड और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। संभावना जताई जा रही है कि 15 मई तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे । बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। 15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं।

आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक करे
स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

10वीं 12वीं में इस साल 3100 छात्रों को मिलेगा बोनस अंक
10वीं और 12वीं सीजी बोर्ड में इस साल बंपर 3100 से ज्यादा छात्रों को बोनस नंबर मिलेंगे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या खिलाड़ियों की है। करीब 2600 खिलाड़ी को यह फयादा मिलेगा। लोक शिक्षण संचालनलय से बोनस अंक पाने वाले पात्र छात्रों की लिस्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेज दी गई है। लेकिन यह बोनस नंबर रिजल्ट में नहीं जुड़ेंगे।

See also  Road Safety World Series : इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स होंगे आमने-सामने

दरअसल 10वीं 12वीं सीजी बोर्ड में एनसीसी,एनएसएस,खेलकूद समेत अन्य कैटेगरी में छात्रों को 10 से 20 नम्बर तक बोनस के रूप में देने का नियम है। कुछ साल पहले तक बोनस नंबरों की वजह से कई छात्र टॉप 10 की मेरिट तक पहुंच जा रहे थे। इसलिए पिछले साल से यह सिस्टम बनाया गया है कि बोनस के नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। जैसे खेलकूद या एनसीसी या अन्य कैटेगरी के किसी छात्र को गणित,हिंदी,अंग्रेजी,विज्ञान समेत अन्य विषयों में अच्छे नंबर मिले हैं लेकिन कुछ नंबरों की वजह से वह मेरिट में जगह नहीं बना पा रहे हैं तो वह बोनस भी काम नहीं आएगा। लेकिन छात्र मेरिट लिस्ट में नहीं है तो उसके रिजल्ट में बोनस नंबर जोड़े जाएंगे। इससे रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  CG Board Breaking: दसवीं बारहवीं के परिणाम ज़ारी, टॉपर्स की लिस्ट में सरकारी स्कूल के छात्रों का दबदबा