बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

स्कूल में परीक्षा खत्म होते ही 11 छात्राएं अचानक हुईं बेहोश, अफरा-तफरी के बीच सभी को पहुंचाया गया अस्पताल

स्कूल में परीक्षा खत्म होते ही 11 छात्राएं अचानक हुईं बेहोश, अफरा-तफरी के बीच सभी को पहुंचाया गया अस्पताल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शासकीय हाई स्कूल, मनबासा में छमाही परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद 11 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सभी छात्राओं को आनन-फानन में वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कंपकंपी छूटने के बाद रोने लगी छात्राएं

इस मामले में बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि हाई स्कूल की लगभग छह–सात बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कंपकंपी होने और रोने की शिकायत आई थी। जैसे ही शिकायत प्राप्त हुई, उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों, एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को इस विषय में अवगत कराया और तत्काल स्थानीय चिकित्सक, सीएचओ व उपस्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके डॉक्टर और नर्सों को भेजा।

इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम ने तत्काल गाड़ी की व्यवस्था करके बच्चियों को सिविल हॉस्पिटल भिजवाया। शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी और एपीओ ने मिलकर तीन वाहनों में बच्चियों को लेकर वाड्रफनगर के अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बच्चियों के उनके पालकों को भी साथ लाया गया है।

बताया गया है कि अभी पांच बच्चियां सिविल हॉस्पिटल वाड्रफनगर में एडमिट हैं और उनकी स्थिति सामान्य हो रही है। इस घटना से जहां एक ओर बच्चियों के परिजन परेशान हैं, वहीं डॉक्टर यह पता लगा रहे हैं कि आखिर एक साथ इन बच्चियों को यह समस्या आयी कैसे।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन