रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम (  Education Minister Dr. Premsai Singh Tekam ) शुक्रवार सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंच अपने विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दफ्तरों में उपस्थिति पंजी और कर्मचारियों के अवकाश की जानकारी न होने पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने के साथ उपस्थिति पंजी दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने अधिनस्थ तीनों विभाग स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास और सहकारिता विभाग के कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के 9, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के 4 और सहकारिता विभाग के अनुभाग अधिकारी के साथ एक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

डॉ. प्रेमसाय सिंह ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने का निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी। उन्होंने तीनों विभागों के अनुभाग अधिकारियों को कर्मचारियों की छुटिट्यों एवं उपस्थिति पंजी अद्यतन नहीं रखने पर नाराजगी व्यक्त की। डॉ. सिंह ने संबंधित विभाग के सचिवों को इस संबंध में उचित निर्देश भी दिए।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।