टीआरपी। silver jubilee year of Rajyotsav : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह 1 से 5 नवम्बर, 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2025 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा- 2025 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के निर्देश पर राज्य शहरी विकास अभिकरण ने दिए हैं।
महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के जोन कमिश्नरो और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

किस दिन क्या अभियान

  • 26 अक्टूबर को – घर घर जारूकता अभियान
  • 27 व 28 अक्टूबर को – नागरिको के सहयोग से स्वच्छता लक्षित इकाई में श्रमदान
  • 29 व 30 अक्टूबर को – सफाई मित्र सुरक्षा शिविर
  • 31 अक्टूबर को वृक्षारोपण
  • 01 नवंबर को – स्वच्छ रंगोली एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिता
  • 02 नवंबर को स्वच्छता श्रमदान
  • 03 नवंबर को स्वच्छ फूड स्ट्रीट
  • 04 नवंबर को स्वच्छ खेल महोत्सव
  • 05 व 06 नवंबर को एसएलआरएम सेन्टरों का रखरखाव
  • 07 नवंबर को एसएलआरएम विजिट एवं वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शन
  • 08 व 09 नवंबर को सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयो की सफाई से संबंधित सकारात्मक स्वच्छता गतिविधियां
See also  वित्त मंत्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ रायगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।