नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को मैनचेस्टर में चल रहा है। इस मैच को लेकर सट्टा बाजार 1500 करोड़ के पार चला गया है। सट्टेबाजों का फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव जैसे दिल्ली से सटे इलाकों में नेटवर्क बहुत मजबूत माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आधार कीमत तय है, उदाहरण के तौर पर जसप्रीत बुमराह के लिए 15 रुपये और मोहम्मद आमिर के लिए 6 रुपये भाव चल रहा है। बल्लेबाजों पर भी दांव लगाए गए हैं कि कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक। उदाहरण के तौर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा और पाकिस्तान के लिए बाबर आजम तथा फखर जमां के ऊपर दांव है।

इन चीजों पर भी लगता है दांव:

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सट्टाबाजार में भारत का पलड़ा भारी है। वहीं, सट्टा सिर्फ मैच के परिणाम पर नहीं, बल्कि एक-एक ओवर, एक-एक गेंद, कौन कितने रन बनाएगा, कौन कितने विकेट लेगा इस पर भी लगता है।

See also  Indian Railway: रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए शुरू की खास सुविधा, अब 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

एक सट्टेबाज ने आईएएनएस से कहा कि आईपीएल मैच की तरह इस वर्ल्ड कप में भी कॉलेज के छात्र, व्यवसायी, होटल के मालिक, क्रिकेट प्रशंसक, व्यापारी, कॉरपोरेट महिलाएं, हवाला कारोबारी, हमारे साथ हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा दांव भारत की जीत पर हैं।

करोल बाग और पुरानी दिल्ली में पुलिस चौकस:

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हमारी सट्टेबाजों पर पैनी नजर है। हम हर तरीके से उन्हें देख रहे हैं।

हम पांच सितारा होटलों, गेस्ट हाउस, खासकर करोल बाग और पुरानी दिल्ली के इलाके की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, क्योंकि ये इलाके बड़े सट्टेबाजों की निगाह में रहते हैं। इन सट्टेबाजों का नेटवर्क मजबूत होता है।

इन्हें पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पहले पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से कुछ बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा था, जिनके पास इंटरनेट सॉफ्टवेयर था जो सट्टेबाजी के लिए फोन से जुड़ा हुआ था। अब इस बार क्या पुलिस सट्टे के दलालों तक पहुंच पाती है ये देखने वाली बात होगी।

See also  वनडे : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बुधवार को, पृथ्वी-मयंक करेंगे ओपनिंग करेंगे

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।