उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान संभालने छत्तीसगढ़ के 15 विधायक पहुंचे दिल्ली

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत छत्तीसगढ में कांग्रेस से जुड़े सत्रह लोग दिल्ली पहुँचे हैं। इस दल में विधायक, पूर्व विधायक और कई गैर विधायक भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी नेताओं की मुलाकात प्रियंका गांधी से से हो सकती है। बैठक के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

इस दल में विधायकों में कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा, रामकुमार यादव, अम्बिका सिंहदेव, रेखचन्द जैन, राजमल बेजम, भुवनेश्वर सिंह बघेल, इंद्रशाह मांडवी, लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, गुलाब कमरो, कुँवर सिंह निषाद जबकि पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम और चुन्नी लाल साहू शामिल हैं। संगठन की ओर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर प्रेमचंद जायसी भी इस दल में मौजूद हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  राजस्व सचिव ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक में लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।