रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने कृषि भवन में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और बैठक में छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।

सीएम साय और केंद्रीय मंत्री चौहान के बीच होने वाली इस मुलाकात में राज्य की कृषि नीतियों, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास पर पर विस्तृत चर्चा की गई है। वहीं आज शाम तक उनके वापिस लौटने की संभावना जताई जा रही है।

सीएम साय ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित हुए, क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार ने अपना पूरा केन्द्रांश दिया, लेकिन राज्यांश नहीं देने के कारण वो वापस लौट गया।

सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुए मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों और आत्मसमर्पण करने वाले लोगों के लिए भी पीएम आवास की मांग को पूरा करने के लिए भी आश्वासन मिला है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।