बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 युवकों की हत्या, 5 गिरफ्तार

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 युवकों की हत्या, 5 गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी में त्योहार के जश्न के बीच हत्या का मामला सामने आया है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुरानी रंजिश और लेनदेन के मामले में खूनी खेल हुआ। जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। इन घटनाओं से रायपुर में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हीरापुर में शराब पीने के दौरान आपसी लेनदेन की बात पर दो युवकों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने एक दूसरे पर प्राण घातक हमला कर दिया. इस वारदात में घायल शिवा यदु नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला कबीर नगर थाना इलाके का है।

कैंची मारकर हत्या

शहर के तिरंगा चौक में नाबालिग की कैंची मारकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बीती रात 17 साल के युवक पर आरोपियों ने कैंची से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल नाबालिग को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभांग यादव समेत 2 को गिरफ्तार किया है। मृतक डबरीपारा पुरानी बस्ती इलाके का रहने वाला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन