टीआरपी डेस्क। सुकमा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को शनिवार को अहम सफलता मिली है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई हार्डकोर और शीर्ष श्रेणी के कैडर शामिल हैं, जिनमें लोकेश भी है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण की साजिश में शामिल रहा है।

पीएलजीए बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली, डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06, एसीएम 04 और 12 अन्य पार्टी सदस्य भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हुए। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 09 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 03 नक्सली दंपती भी हैं। यह एक संकेत है कि अब नक्सलियों के अंदरूनी ढांचे में भी भरोसा टूट रहा है और वे समाज की मुख्यधारा में लौटने को इच्छुक हैं।

किन पर था कितना इनाम?

  • 11 नक्सलियों पर ₹8 लाख का इनाम था
  • 04 पर ₹5 लाख
  • 01 पर ₹3 लाख
  • 07 पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।