बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत के 3 कर्मियों को किया गया बर्खास्त, CMO को भेजा शो कॉज नोटिस, जानिए क्या है वजह…

नगर पंचायत के 3 कर्मियों को किया गया बर्खास्त, CMO को भेजा शो कॉज नोटिस, जानिए क्या है वजह…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बालोद। अर्जुंदा नगर पंचायत में रविवार सुबह लोगों ने एक ऐसा नजारा देखा, जिसे जानकर किसी का भी मन आहत होगा। इस हरकत के चलते नगर पंचायत के 3 प्लेसमेंट कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया, वहीं CMO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

हुआ यूं कि रविवार सुबह जब कुछ लोगों ने देखा कि अर्जुंदा नगर पंचायत के 3 प्लेसमेंट कर्मचारी मृत मवेशी को चलती ट्रैक्टर में बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे हैं, तो वे दंग रह गए। उन्होंने तुरंत घटना का वीडियो बना लिया और अपने परिचितों को शेयर कर दिया। देखते ही देखते मवेशी को घसीटने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी को तीनों प्लेसमेंट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश के बाद तीनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त प्लेसमेंट कर्मचारियों के नाम नीलकंठ ठाकुर, रामाधार गैंड्रे और तामेश्वर प्रसाद हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से मृत मवेशी को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाना कार्य में घोर लापरवाही है, साथ ही ये मानवता की दृष्टि से भी ठीक नहीं है।

घटना के कुछ ही घंटों के अंदर कार्रवाई होने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इसी तरह से गलत चीजों को रोकने के लिए प्रशासन ध्यान दे, तो कोई दिक्कत ही नहीं होगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले की जानकारी लगते ही सीएमओ नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रकांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

इधर बीजेपी नेता विश्वास गुप्ता ने पूरे मामले को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि ये मानवता को शर्मसार करने वाला मामला है। वे CMO नगर पंचायत के खिलाफ FIR दर्ज करवाने थाने पहुंच गए। हालांकि बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन