बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

3 माओवादियों ने किया CRPF के सामने सरेंडर, बड़े वारदातों में थे शामिल

3 माओवादियों ने किया CRPF के सामने सरेंडर, बड़े वारदातों में थे शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अब तक 174 इनामी माओवादी जुड़ चुके हैं मुख्यधारा में

दंतेवाड़ा। सरकार की लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने CRPF के सामने सरेंडर किया है, आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पिट्टेपाल पंचायत और मलांगेर एरिया कमेटी के रेवाली पंचायत में सक्रिय थे। समर्पित माओवादी पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सरकार ने 1 लाख रुपए ईनाम घोषित किया था। ये तीनों कई बड़े वारदात में शामिल थे।

समर्पित माओवादियों के नाम पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम उर्फ बुंजवा एक लाख का इनाम, फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम और मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम उर्फ अविनाश कोर्राम का आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जाएगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 इनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन