टीआरपी डेस्क। जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। कुतुल और इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय रहे पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली। सरेंडर करने वालों में जोनल डॉक्टर व डिप्टी कमांडर सहित एलओएस और जनमिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर 1 से 2 लाख तक के इनाम घोषित थे।

सरेंडर करने वालों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ प्रदान किए गए हैं। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घर, नौकरी और सुरक्षा जैसे लाभों के चलते नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं। 2025 में अब तक 97 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

IED विस्फोट के तीन आरोपित नक्सली गिरफ्तार

इसी बीच IED विस्फोट की एक पुरानी घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ग्राम मरकुड़-जड्डा के जंगलों में हुए ब्लास्ट में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी कुतुल एरिया कमेटी के सहयोगी थे। यह मामला थाना कोहकामेटा क्षेत्र का है।

See also  छत्तीसगढ़ के यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी! 2 दिन बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रहेगी रद्द

4 अप्रैल को हुए इस विस्फोट में ग्रामीण राजेश उसेण्डी की मौत हो गई थी, जबकि रामलाल कोर्राम गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए जा रहे ‘माड़ बचाव अभियान’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।