बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

DIG-SP के सामने नक्सलियों के सचिव समेत 6 ने किया आत्मसमर्पण

DIG-SP के सामने नक्सलियों के सचिव समेत 6 ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

आत्मसमर्पण करने वालों में दिग्गज नक्सली लीडर भी शामिल

सुकमा/विशाखापटनम। किस्टाराम एरिया कमेटी के सचिव राजू समेत 6 नक्सलियों ने विशाखापटनम में DIG और SP के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में कोंटा एरिया कमेटी का सदस्य वेट्टी भीमा भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली 2017 में हुए भेज्जी बुरकापाल हमले में शामिल थे। आत्मसमर्पण करने वालों में दिग्गज नक्सली लीडर भी शामिल है।

कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ हुए बड़े ऑपरेशन के बाद जहां एक तरफ नक्सली बौखलाए हुए हैं, तो वहीं कई नक्सली इस घटना के बाद सहम गए हैं। कुछ नक्सली अंडरग्राउंड हो गए हैं, तो कहीं नक्सली जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन