केंद्रीय सेवाओं में 75000 पदों पर होगी भर्ती- फग्गन सिंह

रायपुर। कांग्रेस ने कभी भी आम जनता के मुद्दे पर कोई बात नहीं की मैनें कांग्रेस को 30 वर्षों से देखा है। देश की जनता भी सारी चीजें देख रही है। यह कहना है छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी पहुंची केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि आगे देखते है क्या होता है। जब कांग्रेस खत्म होने लगी तब गांधी परिवार से बाहरी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि सीताराम केसरी जैसी स्थिति बनती है अब देखने वाली बात है कि वह कांग्रेस के लिए क्या करते हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते ने आगे कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। केंद्रीय सेवाओं में 75000 पदों पर होगी भर्ती। केंद्रीय सेवाओं में युवाओं को अवसर देने के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस दौरान राजधानी रायपुर में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा मेयर एजाज ढेबर भी मौजूद रहेंगे।

See also  काम की खबर: 31 दिसंबर को बंद हो सकती है राहत देने वाली यह सरकारी योजना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।