कोरबा : जिले से एक छत्तीसगढ़ में मवेशियों की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल कोरबा के पाली ब्लॉक के रामपुर ग्राम पंचायत रामपुर के कांजी हाउस में 8 गायों की मौत हो गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कांजी हाउस में न चारे की व्यवस्था है और न ही पानी की। ऐसी स्थिति में में मवेशियों को पकड़कर यहाँ लाकर बंद कर दिया जाता है और भोजन और पानी के अभाव में उनकी मौत हो जाती है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस कांजी हाउस में चारे और पानी के अभाव में कई बार गायों की मौत हो चुकी है।

पीछले माह भर से कांजी हाउस में थे पशु

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन 8 मवेशियों की मौत अभी हुई है, वे सभी पशु महीने भर से कांजी हाउस में बंद थे। और इतने समय तक भूखे प्यासे रहने के कारण तड़प तड़प कर उनकी मौत हो गई।

See also  हथियारबंद नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, सिंचाई विभाग के कार्य में लगी वाहनों को किया आग के हवाले, मुंशी लापता

सरपंच और सचिव करते हैं लापरवाही

स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचित में बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव लापरवाही करते हैं जिसके कारण ये बेजुबान जानवर काल के गाल मे समा गए। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि गाँव की सरपंच दिलकुमारी पोर्ते हैं लेकिन पंचायत के सभी कार्यों में सरपंच के ससुर छेदी सिंह पोर्ते का पूरा हस्तक्षेप रहता है। जिसके कारण पंचायत का कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता है। और गाँव में कांजी हाउस की तरह ही और स्थानों पर देख रेख का अभाव के साथ साथ अव्यवस्था है। और इसी देख रेख के अभाव के कारण बेजुबान जानवरों की भूख प्यास से तड़प तड़प कर मौत हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।