बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बैंककर्मी ने कलेक्ट्रेट के खाते से उड़ाए 26 लाख, अफसरों की ID का किया इस्तेमाल

बैंककर्मी ने कलेक्ट्रेट के खाते से उड़ाए 26 लाख, अफसरों की ID का किया इस्तेमाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरकारी खजाने से 26.87 लाख रुपये की बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट के महत्वपूर्ण खाते से अधिकारियों की गोपनीय ID का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से राशि निकाल ली।

यह पूरा मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा का है। कलेक्ट्रेट के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते में जब संदिग्ध लेन-देन दिखा, तब अपर कलेक्टर जीएल यादव ने बैंक को नोटिस जारी किया। जांच में पता चला कि बैंक के कर्मचारी (CSA) टिकेश कुमार ने आंतरिक वाउचर और अधिकारियों की गोपनीय ID का गलत इस्तेमाल कर 26.87 लाख रुपये का गबन किया था।

मामला खुलने के डर से बैंक ने गबन की गई पूरी राशि वापस खाते में जमा कर दी है। आरोपी कर्मचारी टिकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है और रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, जिला प्रशासन बैंक की इस ढिलाई से नाराज है और इसे शासकीय राशि की सुरक्षा के साथ एक गंभीर खिलवाड़ मान रहा है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन