टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए आज का दिन उत्सव जैसा रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन के मंच से कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324.84  करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की।

बिलासपुर जिले को मिले 494 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने न्यायधानी बिलासपुर से इस योजना का आगाज करते हुए राशि अंतरित किए। सम्मेलन के दौरान सीएम साय ने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है और यह राशि उनके पसीने की सही कीमत है।

₹3100 प्रति क्विंटल का वादा हुआ पूरा
इस भुगतान के साथ ही छत्तीसगढ़ में धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा धरातल पर उतर गया है। समर्थन मूल्य और ₹3100 के बीच की जो अंतर राशि थी, उसे ‘कृषक उन्नति योजना’ के माध्यम से किसानों को एकमुश्त दिया गया है। इससे पहले किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।