पॉवर पैक कंपनी के केमिकल टैंक में लगी भीषण आग, लाखों का केमिकल हुआ खाक
पॉवर पैक कंपनी के केमिकल टैंक में लगी भीषण आग, लाखों का केमिकल हुआ खाक

दुर्ग। प्रदेश के भिलाई जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक पावर पैक कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के पॉवर पैक कम्पनी में केमिकल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का केमिकल जलकर राख हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल दमकल के जवान मौके पर पहुंच कर आग भुझाने का प्रयास कर रहे है।

पॉवर पैक कंपनी के केमिकल टैंक में लगी भीषण आग

दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। यह पूरा मामला भिलाई 3 थाने का है। इस खबर पर लगातार अपडेट पाने के लिए बने राहिए TRP News के साथ,,,

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।