टीआरपी डेस्क। बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार, 23 दिसंबर की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां के एक फर्नीचर फैक्ट्री परिसर में रखें तारपीन तेल के टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहा एक मजदूर आग की चपेट में आ गया, जो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक केमिकल टैंकर भी चपेट में आ गया, जिससे स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री को तत्काल खाली कराया गया।

See also  बड़ी खबर: पूर्व मंत्री भैयालाल रजवाड़े के इकलौते बेटे का निधन

आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।