बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर के नाम एक नया रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने एक साथ गया 'वंदे मातरम'

रायपुर के नाम एक नया रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने एक साथ गया 'वंदे मातरम'
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर: भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगर्द्ध में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। वहीं पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया है।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया। रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े। जिन्हें मिलकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े थे।

इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमें स्कूली बच्चे, समाज से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। इसके बाद सभी ने एक सूर में हम आवाज होकर राज्य गीत अरपा पैरी के धार गया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और इसके जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन