बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अंतर्मन से कार्य करने में असमर्थ हूं, कहते हुए एक बड़े नेता ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

अंतर्मन से कार्य करने में असमर्थ हूं, कहते हुए एक बड़े नेता ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसियों में उत्साह की एक झलक देखने के लिए मतदाता तरस रहे है। वहीं अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूं कहते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने अपने वर्तमान पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया।

विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा। उन्होंने आगे कहा, लेकिन विगत कुछ महीनों से खासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन